खेल खेल में रस्सी ने ली जान, और बन गई मौत की खिलौना 😯😱😨

खेल खेल में 11 वर्षीय बच्चे की गई जान, खेल की रस्सी बनी मौत का खिलौना


भिवानी के जाग्रति कॉलोनी के 11 वर्षीय किशोर की फांसी लगने से मौत.....



भिवानी:- मामला भिवानी के जागृत कॉलोनी क्षेत्र का है। एक 11 वर्षीय किशोर ने खेल खेल में छत पर लटकी रस्सी को अनजाने में गले में डाल लिया और रस्सी गई बन मौत की वजह। 

18 वर्षीय कमल अपने घर की छत पर बने कमरे में खेल रहा था। कमल अकेला ही खेल रहा था उस वक़्त छत पर कोई दूसरा बच्चा नहीं था। कमल ने खेल खेल में कमरे में टंगी रस्सी को अपने गले में डाल लिया और गले में  अटकने से कमल की मौत हो गई। जब काफी समय बाद घर वालों ने छत पर जाकर देखा तो कमल को लटका हुआ पाया। लेकिन तब तक बहोत देर हो चूकी थी। कमल को इस हालत में पाया देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी पुलिस ने आकर शव को उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौप दिया। पुलिस के अनुसार कमल के बुआ के लड़के सचिन ने बताया की कमल चौथी कक्षा का विद्यार्थी था जिसकी फांसी से मौत हो गई। वह छत पर अकेला खेल रहा था उसके साथ कोई दूसरा नहीं था। 

मामले की जाँच कर रहे एचसी प्रदीप ने बताया की कमल 10-11 साल का लड़का था जिसका शव अपने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी से लटका मिला। कमल के पता के बयान में भी यही सामने आया है की छत पर लटक रही रस्सी ही मौत का कारण बनी है। इसके बाद इस इत्तेफाकिया मौत की जाँच शुरू कर दी गई।   

घर में खेल रहे बच्चों को यु ही न खेलने दे उन पर निगरानी रखे। हर जानलेवा चीज़ों को इनसे दूर रखें।🙏🙏 

No comments:

Post a Comment