हरियाणा का मुर्रा और ताऊ का तुर्रा बिखेर रहें है अपनी पहचान.........

आज भिवानी में हरियाणा का मुर्रा और ताऊ का तुर्रा दिखा रहा है अपना जलवा 


इसमें कोई शक्क नहीं की हरियाणा की शान की अगर बात की जाए तो मुर्रा नस्ल के पशु और ताऊ के तुर्रे को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। जब इनकी कही बात चलती है तो हरियाणवी संस्कृति की एक अलग ही पहचान बन जाती है। कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला भिवानी के पशु मेले में जहा हरयाणवी संस्कृति अनेको तरीकों से सहेजी जा रही है। 

भिवानी में होने वाले तीन दिवसीय पशु मेले का आज पहला दिन है और वहाँ की शान देखते  ही बनती है। इस मेले का सुभारंभ किया गया है हरियाणा के राजयपाल बंडारू दत्तात्रेय के द्वारा। जो आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी हैं। इस मेले में प्रदेश के हर कोने से किसान भाई और पशुपालक अपने अपने पशुओं के साथ पहुंच चुके हैं। सभी में चाहे वो जवान हो या बूढ़े, बड़े हो या बच्चे एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 

अनेक पशु अपने जलवे आज रैंप पर बिखेरेंगे जिनमें 31 लाख के बिक चुके सम्राट का बेटा सरताज और 4 साल का अमित साह भी मौजूद है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा दिखा चुके सभी दिगज्जो का मुकाबला देखने को मिलेगा। 

नश्लें और पशु.........


मेले में आने वाली नस्लों और पशुओं में मुर्रा नस्ल की भैस, मुर्रा का झोटा, साहीवाल, थारपार और हरियाणा नस्ल की गाय और सांड के आलावा थ्रेरोबेरड नस्ल के घोड़े और धोड़ी शामिल हैं। घोड़ी रानी और उसकी बेटी टम्मो ने भी आने वालो का ध्यान अपनी और खींचा है। हरियाणा पुलिस के खेलो में अपने प्रदर्शन को साबित कर चुकी मस्टेंग घोड़ी भी आपको देखने को मिलेगी। 

कांटे की टक्कर देने वाले........


5 वर्षीय मुर्रा झोटा सूर्या>>
मालिक सुमेश कुमार तालु के अनुसार सूर्या का पिता सम्राट 31 लाख में बिक चूका है, सूर्या तीन बार इंडियन चैम्पियन रह चूका है, इसके साथ ही बताया की सूर्या की माँ ने 26 किल्लो दूध का रिकॉर्ड तोड़ रखा है। सूर्या के पिता के बारे में आगे बताते हुए सुमेश ने कहा की वह सात बार इंडियन चैम्पियन रह चूका है। 

मुर्रा नस्ली झोटा अर्जुन>>
डोभा गांव के रविंद्र ने बताया की अर्जुन की रोजाना 12 किल्लो खुराक है, और खुराक की पूर्ति के लिए कुल खर्चा ढाई से तीन हज़ार है। उन्होंने बताया की यह रोजाना 10 किलो दूध भी पिता है। अर्जुन की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहते हैं की यह हरियाणा और पंजाब में हुई प्रतियोगिताओं में नेशनल चैम्पियन है। 

4 वर्षीय मुर्रा झोटा अमित शाह>>
सुरपुरा खुर्द का निवासी संदीप बताते हैं की अमित शाह को वह पैदा होते ही कुछ महीने बाद सवा लाख में खरीदकर लाए थे। बटाला पंजाब में यह आल इंडिया चैम्पियन ख़िताब अपने नाम कर चूका है। उन्होंने बताया की अभी कुरुक्षेत्र में लगे मेले में भी यह दूसरे नंबर पर था। 
 
इनके साथ मुर्रा नस्ल का सुल्तान सिर्फ 12 महीने का है, झोटा राजा , मुर्रा का 13 माह का योगी ढाणी रामजस से, मुर्रा झोटा रूद्र 28 महीने का, तीन साल की मुर्रा झोटी शांति पहली ब्यात में पौने 21 किलो दूध दे चुकी है, जिसकी हर रोज की खुराक दस किलो है। 

वुल बादशाह और बाहुबली भी दिखाएंगे अपना जलवा......... 

रोहतक से लेकर आए देशवाल डेयरी फार्म के शाहीवाल वुल बादशाह और बाहुबली के मालिक दलबीर ने बताया की बाहुबली आठ साल का है जो 15 क्विंटल वजनी है। इनकी उपलब्धिया भी कम नहीं हैं, अगर बात करें तो बता दे की झज्जर में 2018 में रनर अप रिंग चैम्पियन और ब्रीड चैम्पियन रह चूका है। इसकी कीमत लगभग 50 लाख आंकी जा  चुकी है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सीमेन के लिए किया जाता है। इसकी बछड़ी 18 से 20 किलो दूध दे रही है। 

"राठी नस्ल की ओम और शिवा और साहीवाल के शंकर और संभु के आलावा थारपार का भोला भी मेले में आए हैं"- खाराखेड़ी फतेहाबाद के सचिदानंद गिरी महाराज के द्वारा
        

घोड़े और घोड़ियों का जलवा........


मेले में आठ साल की घोड़ी और नौ साल का घोडा भी अपने मालिक नृपेश महलावत (गुरुग्राम) के साथ आए है। जिसमे घोड़ी का नाम मस्टेंग और घोड़े का नाम नोवा है। ये दोनों थ्रेरोब्रेड नस्ल के बहोत तेज तरार दौड़ने वाले घोड़े हैं। इनकी उपलब्धि अगर देखि जाए तो इन्होने जयपुर और दिल्ली में नेशनल चैंपियन का ख़िताब अपने नाम कर रखा है। घोड़ी मस्टेंग ने हरियाणा पुलिस खेलों में इनाम जीते हैं 

दूसरी ओर कांकरोल आईएमटी मानेसर के धीरज बताते है की उसकी साढ़े आठ साल की घोड़ी रानी व आठ माह की बेटी टम्मों भी मेले में ऊँची कूद और करतब के लिए काफी मशहूर है। 

भिवानी में चल रहे इस मेले का कार्यक्रम तीन दिन का निर्धारित किया गया है। जो 25 से 28 फरवरी तक होने वाला है। 

2 comments: