इंटरनेट की इस दुनिया में वेबसाइट इतनी ज्यादा है की उनकी गिनती करना किसी सिर दर्द से कम नहीं। इन सभी वेबसाइट किसी न किसी उद्देश्य के लिए बनाई जाती है लेकिन कुछ ऐसी वेबसाइट भी इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनको प्रयोग करके आप हैरान रह जाएंगे और मजा भी आएगा। तो चलिए आपको बता दे उन 5 वेबसाइट के नाम और खासियत।
5 मजेदार वेबसाइट>>>
Geo Gusser>>
इंटरनेट की दुनिया में अगर आपके पास टाइम पास करने के लिए कुछ नहीं है तो आप इस वेबसाइट को इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस पर काम करके आपने मनोरंजन ही नहीं बल्कि कुछ नया भी सीखेंगे।
इस वेबसाइट का प्रयोग बिलकुल सिंपल और एक दम फ्री है। यहाँ आपको कोई पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।
यह वेबसाइट आपको मैप में किसी भी गली, नुकड़, मोहल्ला, शहर, आदि में छोड़ देगा आपको वहा घूम कर इधर उधर देखकर जगह की पहचान करके मैप पर नीसान लगाना है। इस वेबसाइट की मदद से आप नयी नयी और मजेदार जगह पर घूम सकेंगे। यह वेबसाइट एक गेम की तरह है इसे खेलो, देखो, टाइम पास करो और दुनिया के बारे में सिखो।
Inner Body>>
आज के टाइम अगर कुछ सबसे ज्यादा जरुरी है तो वो है हमारा शरीर, हमारी सेहत। इन सब के रख रखाव के लिए यह जरूरी है की हमें हमारे शरीर के बारे में पता हो।
इस वेबसाइट के जरिये हम हमारे पुरे शरीर के बारे में जान सकते है वो भी बिलकुल साफ सूंदर फोटो के साथ। हर एक जोड़ और ग्रंथि के बारे में जानने के लिए यह वेबसाइट आपकी काफी मदद करेगी।
अगर हमें शरीर में कोई दिक्क्त होती है तो हम घर पर भी उसका इलाज कर सकते है, लेकिन उसके लिए हमें उस दिक्क्त का और हमारे शरीर का पता होना जरूरी है। इस वेबसाइट की मदद से आप बहोत अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
Photopea:-
आज के दिन सब चाहते हैं की उनकी फोटो सबसे हटके और सबसे सूंदर दिखे इसके लिए अच्छे कैमरे वाले फ़ोन लेते हैं एडिटिंग करते हैं लेकिन एडिटिंग के लिए हमें पैसे खर्च करने पड़ते हैं अप्प भरने पड़ते हैं तब जाके कही हमारी फोटो सूंदर दिखती है।
कंप्यूटर की मदद से फोटोशॉप जैसी एप्लीकेशन में होने वाली एडिटिंग माफिक आप इसमें भी अपनी फोटो एडिट कर सकते है। सभी विशेष्ताओँ से लैस यह वेबसाइट किसी भी सिस्टम में प्रयोग की जा सकती है।
FlightRadar24:-
आज के दिन विज्ञान ने इतनी प्रगति कर ली है की हम घर पर बैठकर यह देख सकते है की कोन सी चीज़ कहा हलचल कर रही है, जैसे किसी इंसान की लाइव लोकेशन, किसी गाड़ी की लाइव लोकेशन, किसी ट्रैन की लाइव लोकेशन या फिर किसी की भी लाइव लोकेशन।
इस वेबसाइट को जरूर एक बार चेक करे और मज़े लें।
Flag Waver:-
आपने बहोत बार देखा होगा बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स पर, ऊँचे ऊँचे झंडो पर किसी न किसी महान इंसान या किसी प्रसिद्ध इंसान की फोटो लगाई जाती है जिसे हम आमतौर पर बैनर भी कहते हैं।आप भी अगर किसी ऐसे ही बैनर पर या झंडे पर अपनी फोटो लगाना चाहते है तो अभी इस वेबसाइट पर जाए और अपनी मन मर्जी की फोटो का बैनर या झंडा बनाए।
इस वेबसाइट में बहोत से फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे पीछे का स्काई बदलना हवा की गति को कम करना या हवा की गति को बदलना। इस वेबसाइट पर जाए और इसका जायजा लें।